पंजाब के कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली रवाना, राहुल और प्रियंका से करेंगे मुलाकात

0

पंजाब के कांग्रेस विधायक
नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली रवाना,

पंजाब के कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली रवाना -कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को नई दिल्ली में प्रियंका और राहुल गांधी से मुलाकात के लिए अपने पटियाला स्थित आवास से रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए सिद्धू को आलाकमान ने दोबारा बातचीत के लिए बुलाया है। इससे पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी दूसरी बार बातचीत के लिए बुलाया गया था। उनकी बैठक आलाकमान की ओर से गठित तीन सदस्यीय समाधान समिति से ही हुई थी और वे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका और राहुल से नहीं मिले थे।

राहुल गांधी

बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों पंजाब के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर राज्य में पार्टी की राजनीतिक स्थिति और विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने वाले आवश्यक कदमों पर उनके विचार जान रहे हैं।
कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने साल 2019 में पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।
दरअसल, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू से स्थानीय निकाय विभाग छीन लिया था
और उन्हें बिजली विभाग सौंपा था।
इससे खफा सिद्धू ने दूसरे विभाग का कामकाज नहीं संभाला और बाद में अपना इस्तीफा भेज दिया था।
मौजूदा समय में सिद्धू कोटकपूरा गोलीकांड और बेअदबी की घटना को लेकर पंजाब सरकार पर हमलावर हैं।
25 जून को इन नेताओं से मिले राहुल गांधी

राहुल गांधी पंजाब में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ और राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा से भी मुलाकात कर चुके हैं। इस दौरान सुनील जाखड़ ने कहा था
कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को कुछ गलत लोग सलाह दे रहे हैं।
वहीं 25 जून को शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा,
राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलो, विधायक लखवीर सिंह से भी
राहुल गांधी ने मुलाकात कर पंजाब में पार्टी की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।