17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Motivation पंजाब में विद्यार्थियों को प्रेरित करने और कॅरियर काउंसलिंग से संबंधित जानकारी...

पंजाब में विद्यार्थियों को प्रेरित करने और कॅरियर काउंसलिंग से संबंधित जानकारी देने के लिए होंगे विशेष लाइव लैक्चर

4

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरित करने और कॅरियर काउंसलिंग के विषयों पर जानकारी देने के लिए विशेष लैक्चर करवाए जाएंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुये स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग की तरफ से पंजाब के सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थियों के लिए एजूसेट पर 35 मिनट का लाइव लैक्चर 7 अगस्त, 2023 को प्रसारित किया जायेगा।

डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा, श्री विनय बुबलानी ने बताया कि राज्य के सभी सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों संबंधी जानकारी देने के लिए एजूसेट के ज़रिये लाइव प्रेरणात्मक लैक्चर प्रसारित किये जाएंगे। इन लैक्चरों का उद्देश्य कॅरियर सम्बन्धी शिक्षा प्रदान करना और विद्यार्थियों को प्रेरित करना है।

खेल विभाग के सहयोग से पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के सभी सीनियर सेकंडरी स्कूलों के 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 7 अगस्त, 2023 को “खेल की महत्ता और नौकरियों के मौके“ विषय पर लाइव लैक्चर प्रसारित किया जायेगा।

इन लैक्चरों को रिकॉर्ड भी किया जायेगा जोकि बाद में अपलोड भी किया जायेगा, जिससे विद्यार्थी किसी भी समय यह लैक्चर दोबारा देख सकें। शिक्षा विभाग के डा. श्रुति शुक्ला (पीईऐस काडर अकादमीशियन) और श्री मनदीप ( जिम्नास्टिक कोच) इस प्रोग्राम को लाइव प्रसारित करेंगे और वे विद्यार्थियों को खेल से सम्बन्धित सभी नीतियों, सहूलतों और नौकरी हासिल करने सम्बन्धी भी अपेक्षित शिक्षा प्रदान करेंगे।