17.6 C
New York
Wednesday, September 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राष्ट्रीय राज्य जयप्रताप सिंह ने उ0 प्र0 कोविड केयर फण्ड को एक करोड़ रुपये...

जयप्रताप सिंह ने उ0 प्र0 कोविड केयर फण्ड को एक करोड़ रुपये दिए

3

प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण , मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री जयप्रताप सिंह ने प्रदेश में कोरोना संकट से बचाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के लिए अपनी विधायक निधि से उ0 प्र0 कोविड केयर फण्ड को एक करोड़ रुपये दिए हैं मंत्री जी ने इस सन्दर्भ में सिद्दार्थनगर के जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया है कि वर्तमान में जारी कोविड-१९ के संकट को देखते हुए उनकी विधायक निधि से एक करोड़ की धनराशि उत्तर प्रदेश कोविड केयर फण्ड को दे दी जाए।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने सिद्धार्थ नगर में कोरोना बीमारी की रोकथाम और बचाव के लिए अलग से दस लाख रुपये दिए है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया है कि उनकी विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से दस लाख रु0 सिद्धार्थ नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सम्बंधित कोष में हस्तांरित कर दिए जाएँ।