17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बिजली विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए बनाया अनूठा प्लान ,...

बिजली विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए बनाया अनूठा प्लान , अवैध बिजली का उपयोग करने की सूचना देने पर दिया जाएगा पुरस्कार

9

भोपाल। आपको बता दिया जाए कि मध्य प्रदेश सरकार के बिजली विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए अनूठा प्लान बनाया है। जिसकी हर तरफ जमकर तारीफ होती हुई नज़र आ रही हैं।

बिजली चोरी की रोकथाम के लिए बिजली विभाग की ओर से एक नई मुहिम चलाने की शुरुआत हो चुकी हैं। इसके तहत बिना कनेक्शन के बिजली यूज करने वाले व्यक्ति की जानकारी देने पर विभाग इनाम देगा।

बता दिया जाए सूचना देने पर उस व्यक्ति को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। किसी की ओर से अवैध बिजली का उपयोग करने पर मामले की सूचना देने पर इनाम दिया जाएगा। बताया जाता है कि सूचना देने वाले को वसूल की गई राशि का 10 प्रतिशत दे दिया जाएगा। वहीं सूचना देने वाले की जानकारी भी गोपनीय ही रखी जायेगी ।