17.6 C
New York
Friday, May 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news जलबोर्ड की पाइप लाइन फटने से सड़क धंसी, गड्ढे में गिरे वाहन…

जलबोर्ड की पाइप लाइन फटने से सड़क धंसी, गड्ढे में गिरे वाहन…

9

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में सोमवार रात दिल्ली जलबोर्ड की अंडर ग्राउंड पाइप लाइन फटने के बाद सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। हादसे में वहां से गुजर रही एक कार और एक ऑटो सड़क में अचानक बने गड्ढ़े में जा गिरे। सड़क धंसते ही घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो और कार सवार आठ लोगों को गड्ढे से बाहर निकाला।

हादसे में आधा दर्जन लोगों को मामूली चोट लगी। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हादसे में किसी के घायल होने की बात से इंकार कर रहे हैं। हादसे के बाद गोकुलपुरी से सीलमपुर जाने वाली रोड नंबर-66 के एक केरिजवे को बंद कर दिया गया। आगे कोई और हादसा न हो इसके लिए वहां पर पुलिस की तैनाती कर दी गई।

जानकारी के अनुसार हादसा रोड नंबर-66 पर मौजपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक हुआ। रात करीब 7.45 बजे अचानक दिल्ली जल बोर्ड की पाइप लाइन अधिक प्रेशर के कारण फट गई। जमीन के भीतर से करीब 20 फुट ऊंची पानी की बौछार निकलने लगी।