17.6 C
New York
Friday, May 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों के साथ...

गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों के साथ की बैठक

4

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश में व्याप्त मौजूदा खतरे और सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की, इस बैठक में आतंकवाद के खिलाप सभी सुरक्षा एजेन्सिओ के साथ बैठक की। गृहमंत्री ने आतंकवाद के खतरे और वैश्विक आतंकी समूहों, आतंकियों को होने वाली फंडिंग, नार्को-आतंकवाद, संगठित अपराध और आतंकवादियों के बीच गठजोड़, साइबर स्पेस का दुरुपयोग और विदेशी आतंकवादी लड़ाकों की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए, केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया।

गृहमंत्री अमित शाह ने देश में व्याप्त मौजूदा खतरे और सुरक्षा चुनौतियों की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बुलाई । बैठक में प्रमुख तौर पर केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों, सीएपीएफ, सशस्त्र बलों के खुफिया विंग, राजस्व और वित्तीय खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों ने भाग लिया। राज्यों केन्द्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए।