17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बीटिंग रिट्रीट के कारण आज बंद रहेंगे, दिल्ली मेट्रो के ये...

बीटिंग रिट्रीट के कारण आज बंद रहेंगे, दिल्ली मेट्रो के ये स्टेशन…

12

मध्य दिल्ली में बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए सुरक्षा बंदोबस्त के तौर पर मंगलवार को दो मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश एवं निकास कुछ घंटों के लिए बंद रहेगा।
DMRC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन पर दोपहर दो बजे से शाम साढ़े छह बजे तक प्रवेश एवं निकास की सुविधाएं उपलब्ध नहीं होगी। उन्होंने बताया कि हालांकि केंद्रीय सचिवालय के गेट नंबर एक से प्रवेश एवं निकास की दोपहर दो बजे से चार बजे तक अनुमति दी जाएगी जबकि इस दौरान बाकी के गेट बंद रहेंगें।
ये दोनों ही स्टेशन दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर हैं जहां प्रवेश और निकास दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे तक बंद रहेगा। उल्लेखनीय है कि बीटिंग रिट्रीट के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह का समापन होता है।
DMRC के द्वारा जारी किए बयान के मुताबिक, ‘केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह मेट्रो रूट) यात्रियों को लाइन 2 और लाइन 6 के यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा बरकरार रहेगी। इस स्टेशन पर सामान्य सेवाएं शाम 6.30 बजे बहाल कर दी जाएंगी।’