17.6 C
New York
Tuesday, May 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली पुलिस के हेड कॉंस्टेबल ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,...

दिल्ली पुलिस के हेड कॉंस्टेबल ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, क्या नशे में था पुलिस कर्मी?

5

दिल्ली के गुलाबी बाग थाना इलाके में हेड कॉन्सटेबल की एक बाइक सवार युवक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे गुलाबीबाग के एन के एस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेड कॉन्सटेबल को भी काफी चोट आई है।

घायल युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मी दुर्घटना के समय नशे की हालत में था और उसकी बाइक पर तीन लोग सवार थे। युवक के परिजनों का ये भी आरोप है कि गुलाबी बाग थाना पुलिस हेड कॉन्टेबल को बचाने की कोशिश कर रही है।

फिलहाल गुलाब बाग थाना पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने तो नहीं आया है लेकिन पुलिस मामले की जांच में गहराई से जुट गई है।