17.6 C
New York
Thursday, February 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news जयपुर में भारतीय जनता पार्टी की होगी बैठक, आगामी विधानसभा चुनावों के...

जयपुर में भारतीय जनता पार्टी की होगी बैठक, आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीती और तैयारियों पर होगी चर्चा

11

दिल्ली। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति, आवश्यक संगठनात्मक परिवर्तन और तैयारियों पर चर्चा होगी। 20 और 21 मई को जयपुर में होने वाली इस बैठक में पार्टी ने पूरे देश से अपने पदाधिकारियों को बुलाया है। इस बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। भाजपा ने इस बात की पुष्टि की है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। बैठक में देश भर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी और महासचिव शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्षों और महासचिवों को राज्य इकाइयों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने कहा, “पार्टी द्वारा अपने संगठन को मजबूत करने के लिए की गई पहल के बारे में विस्तृत चर्चा की जाएगी।”

सूत्रों ने कहा कि बैठक में जल्द ही चुनाव होने वाले राज्यों के लिए चुनाव की तैयारी के बारे में चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में एक साल के भीतर विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक 20 मई को होगी, जबकि महासचिवों की बैठक 21 मई को होगी।

बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव और तब तक विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न उच्च स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। सूत्रों ने कहा, “उन बैठकों में दो राज्यों के कई नेता मौजूद थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उन बैठकों में शामिल हुए।”