अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को तोहफे में दी 157 प्राचीन कलाकृतियां

2

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को तोहफे में दी 157 प्राचीन कलाकृतियां

नई दिल्ली- आज 26 सितंबर को माननीय श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे से वापस दिल्ली लौट आए। पीएम मोदी अपने साथ 157 प्राचीन कलाकृतियां और वस्तुएं भी लेकर आए। ये कलाकृतियां पीएम मोदी को भेंट स्वरुप अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दीं। ये कलाकृतियां प्राचीन भारत से संबंधित हैं। इन पर बनी नकाशियां 11वीं से 14वीं शताब्दी के बीच की हैं। ये सभी वस्तुएं हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म से तालुक रखती है। इन 157 प्राचीन कलाकृतियों में कई मूर्तियां और खूबसूरत नक्काशियां भी शामिल हैं।

अमेरिका से भेंट में मिली इन कलाकृतियों में एक 8.5 सेंटीमीटर ऊंची नटराज की मूर्ति शामिल है। साथ ही इनमें कई डेढ़ मीटर की खूबसूरत नक्काशियां और कांसे की प्रतिमाएं भी हैं जैसे लक्ष्मी-नारायण, विष्णु-शिवजी की प्रतिमा और 24 जैन तीर्थंकरों की भंगिमाएं आदि। इसके अलावा कई तांबे, पत्थर और कांसे की अन्य खूबसूरत वस्तुएं भी हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को तोहफे में दी 157 प्राचीन कलाकृतियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडेन को इस खूबसूरत तोहफे के लिए शुक्रिया कहा। साथ ही दोनों देशों भारत और अमेरिका ने अवैध व्यापार, चोरी और सांस्कृतिक वस्तुओं की तस्करी को रोकने के प्रयासों को मजबूत करने की बात कही।

Read: सीएम योगी ने की गन्ने के मूल्यों में बढ़ोतरी, दशहरे से पहले मिला प्रदेश के किसानों को गिफ्ट