17.6 C
New York
Saturday, May 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मुंबई में मॉडल का मर्डर, पुलिस ने हत्या के शक में दोस्त...

मुंबई में मॉडल का मर्डर, पुलिस ने हत्या के शक में दोस्त को किया गिरफ्तार

7

मुंबई में एक मॉडल की हत्या कर उसकी लाश झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया। मानसी दीक्षित नाम की इस मॉडल का शव एक सूटकेस में मिला है। मुंबई के मलाड इलाके में लावारिस हालत में सूटकेस मिला था। पुलिस के मुताबिक सिर पर हमला कर मॉडल का कत्ल किय गया है।

एक 20 साल के लड़के ने बेरहमी से मानसी का कत्ल कर दिया और उसकी लाश को ट्रैवल बैग में भरकर मलाड में माइंडस्पेस के पास घनी झाड़ियों में फेंक आया। आरोपी मानसी का दोस्त बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक मानसी सोमवार शाम को अपने दोस्त सैयद मुजम्मिल से ओशिवारा के फ्लैट में मिलने गई थी जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ और तभी आरोपी मुजम्मिल ने सिर पर वार कर मानसी का कत्ल कर दिया।

दरअसल, जब मुंबई आधी रात के सन्नाटे में सोई थी। उसी वक्त 20 साल का मुजम्मिल सैय्यद मॉडल के शव को ठिकाने लगा रहा था। मुजम्मिल ने शव को ठिकाने जरूर लगाया, मगर अपने इस गुनाह को वो छिपा नहीं सका और पकड़ा गया। ये अलग बात है कि उसने अबतक ये नहीं बताया कि उसने मॉडल का कत्ल क्यों किया।

मानसी राजस्थान के कोटा से ताल्लुक रखती थी और पिछले 6 महीने से अंधेरी (पश्चिम) में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि सईद और मानसी के बीच दोस्ती एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। मुजम्मिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया। मानसी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

यदि आप पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ना चाहते है,तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से :-