17.6 C
New York
Tuesday, September 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए मुरलीधर राव केंद्रीय पर्यवेक्षक...

भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए मुरलीधर राव केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

4

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव को झारखंड विधानसभा में पार्टी विधायक दल के नेता के चयन के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।भाजपा के झारखंड मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द मुरलीधर राव यहां आयेंगे और राज्य विधानसभा में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने की कार्यवाही की जायेगी। नवंबर-दिसंबर 2019 में राज्य विधानसभा के लिए हुए चुनावों में सत्ताधारी भाजपा की हार हुई थी

और उसे सिर्फ 25 सीटों से संतोष करना पड़ा था। जबकि 2014 के चुनावों में भाजपा ने अकेले 37 सीटें जीती थीं।
जनवरी 2020 में राज्य में नवनिर्वाचित विधानसभा के पहले सत्र में भाजपा ने अपने विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं किया जिससे विपक्ष का नेता मनोनीत नहीं किया जा सका। ज्ञातव्य है कि सोमवार को केन्द्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में यहां राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा का भाजपा में विलय हो गया। अब मरांडी को ही भाजपा विधायक दल का नेता और प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाये जाने की संभावना है।