17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नाबालिग के अपहरण, बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग के अपहरण, बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

4

नोएडा में पुलिस ने नाबालिग के अपहरण एवं बलात्कार के आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की सलारपुर कॉलोनी से 15 वर्षीय किशोरी को मोहित नामक युवक ने कथित रूप से अगवा कर लिया था।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने किशोरी का पता लगा लिया। पुलिस ने नाबालिग को अगवा कर उससे बलात्कार करने के आरोप में मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मोहित को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।