17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment #MeToo आलिया मां ने कहा- मेरा रेप करने की कोशिश की थी

#MeToo आलिया मां ने कहा- मेरा रेप करने की कोशिश की थी

13

बॉलीवुड में चल रहे #MeToo का शोर काफी जोरो पर है। रोज कोई ना कोई एक्ट्रेस अपने साथ हुई घटना का खुलासा कर रही है। वही अब आज सुबह ही बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की माँ सोनी राजदान ने एक ऐसा खुलासा किया जिसको सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में सोनी राजदान ने कहा,’मेरे साथ एक घटना घटी थी। मैं अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए निकली थी। तब किसी व्यक्ति ने मेरा रेप करने की कोशिश की थी। मैं लकी थी कि उस वक्त वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाया।’ अचानक अपने उपर हुए इस हमले से सोनी काफी डर गई थी। जिसके कारण ही उन्होंने उस व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज नहीं करवाया था। उनको इस बात का डर था कि कहीं केस दर्ज करवाने से वो व्यक्ति उनके परिवार को किसी तरह का नुकसान न पहुंचा दें।

आलिया भट्ट की मां सोनी ने आगे बात करते हुए ,’इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा क्योंकि मैं डरती थी। यही रीजन था कि अगर मैंने अपना मुंह खोला तो वह मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाएगा। मैं मानती हूं शायद यह सुनने में बहुत अजीब लग रहा होगा। इस घट्ना के बाद मैंने खुद को समझाया और खुद से कहा-ओके कुछ नहीं हुआ। मैं इसे कंट्रोल करने में कामयाब रही और कभी किसी को कुछ नहीं कहा।’

साथ ही #MeToo के आरोप में फंसे आलोकनाथ के बारे में बताते हुए कहा कि मैने भी आलोकनाथ के साथ काम किया है। जब वह शराब के नशे में होते हैं तो उनकी आंखें काफी कुछ बोलती है।