नही रहे अजय देवगन के पिता वीरू देवगन……

0

बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का आज निधन हो गया है। वीरू देवगन के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी दुख ज़ाहिर किया। वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने माने स्टंट निर्देशक थे। निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर संवेदना जता रहे हैं। तमाम बड़े फ़िल्मी सितारे निधन की खबर जानने के बाद अजय देवगन और काजोल के घर पहुंचने लगे हैं।

ट्विटर पर खबर मिली कि वीरू देवगन का निधन सुबह मुंबई में हुआ। आज शाम 6 बजे मुंबई के विले पार्ले में वीरू देवगन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वीरू देवगन सांताक्रज के सूर्या अस्पताल में भर्ती थे। वीरू देवगन ने बॉलीवुड फिल्मों में एक्टर, डायरेक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम किया था। उन्होंने अपने करियर में करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया था।

 कौन हैं वीरू देवगन

वीरू देवगन का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वीरू देवगन हीरो बनना चाहते थे। लेकिन उनकी भाग्य में हीरो नही बल्कि एक्शन डायरेक्टर बनना लिखा था। वीरू देवगन ने अपने करियर में करीब 80 से ज्यादा हिंदी फिल्मों के लिए काम किया। इनमें लाल बादशाह, फूल और कांटे, मिस्टर इंडिया और हिम्मतवाला जैसी तमाम फ़िल्में शामिल हैं। उन्होंने बेटे अजय देवगन की फिल्म हिंदुस्तान की कसम  का निर्देशन भी किया था। वीरू देवगन ने अजय की सुपरहिट फिल्म फूल और कांटे के  दमदार एक्शन सीक्वेंस को डायरेक्ट किया था।