17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news लुक को लेकर कार्तिक आर्यन ने फैंस से पूछा ये सवाल, जवाब...

लुक को लेकर कार्तिक आर्यन ने फैंस से पूछा ये सवाल, जवाब मिला- ‘भाई जंगली मस्त लग रहे हो’

5

लॉकडाउन के दौरान लोग अपने लुक्स के साथ तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। कोई गंजा हो रहा है, कोई बाल बढ़ा रहा है, तो कोई दाढ़ी। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी अपने लुक के साथ एक एक्सपेरिमेंट किया।

कार्तिक ने लॉकडाउन के दौरान घर में रहते हुए अपनी दाढ़ी बढ़ाई है। हमेशा क्लीन शेव में नज़र आने वाले क्यूट, चॉकलेटी हीरो कई दिनों से ‘कबीर सिंह’ वाले लुक में नज़र आ रहे हैं।


कार्तिक को आप अभी जिस लुक में देख रहे हैं ऐसा पहले कभी नहीं देखा होगा। कुछ को एक्टर का ये लुक पसंद आ रहा है, तो कुछ कार्तिक को पुराने लुक में जाने की सलाह दे रहे हैं। अब ऐसे में एक्टर कन्फ्यूज़ हो गए हैं और उन्होंने फैंस से ही पूछ लिया है कि उनपर कौन सा लुक ज्यादा अच्छा लग रहा है।