17.6 C
New York
Sunday, January 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood रीलीज हुआ कबीर सिंह का नया गाना, नशे में नजर आए शाहिद...

रीलीज हुआ कबीर सिंह का नया गाना, नशे में नजर आए शाहिद ……….

3

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कबीर सिंह को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म साउथ की ब्लॉकबस्टर मूवी अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। अब एक के बाद एक फिल्म के गाने रिलीज हो रहे हैं। फिल्म का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। ये गाना अरिजीत सिंह ने गाया है। गाने के बोल हैं ‘कितना चाहने लगे’।

फिल्म का ये नया गाना, शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया है। गाने में दो प्यार करने वालों की कहानी बयां होती नजर आ रही है। इसमें मिलन के बाद दोनों के अलग होने की दास्तां दिखाई गई है। साथ ही तन्हा शाहिद कपूर किस तरह नशे में डूबे हुए हैं ये भी इस गाने में साफ नजर आ रहा है।

कबीर सिंह के नए गाने के बोल मिथुन ने लिखे हैं। साथ ही फिल्म का म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया है। बता दें कि ये फिल्म का दूसरा गाना है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना रिलीज किया था। गाने का नाम बेखयाली था। इसे खूब पसंद किया जा रहा है।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-