‘अंखियों से गोली मारे’ नहीं आई एक्टर गोविंदा को रास, गाने पर उठाए सवाल

0

बॉलीवुड में इन दिनों रिमेक का दौर चल रहा है। जिनमें कई पुरानी फिल्में और गाने शामिल हैं।जिसे लोगों द्वारा पसंद भी किया जाता है और नापसंद भी। पुराने गाने को नए तरीके से रिक्रियेट करने के लिए मेकर्स कुछ नया तलाश करते हैं, और अगर कुछ ना मिले तो रिमिक्स कर देते हैं। हालाकि इसका असर उन सेलेब्स पर जरूर पड़ता है। जो पहले इसका हिस्सा होते हैं। अब 6 दिसंबर को कार्तिक आर्यन, अन्नया पांडे और भूमि पेडनेकर स्टारर पिल्म पति, पत्नी और वो रिलीज हो रही है।

ये फिल्म भी बॉलीवुड की ओल्ड फिल्म पति, पत्नी और वो का मेक है। फिल्म के पहले पार्ट में संजीव कुमार, विद्या सिंहा और जिता कौर नजर आए थे। फिल्म को लोगो ने काफी पसंद किया था, साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी की थी। अब लोगों की नजरे फिल्म के दूसरे हिस्से पर है। हाल ही में फिल्म का रिमेक सॉन्ग ‘अंखियों से गोली मारे’ रिलीज हुआ है। जिसे यूट्यूब पर 3 करोड़ से ज्यादा देखा गया है।

गाने को लोगों ने तो पसंद किया है। शायद एक्टर गोविंदा को गाना कुछ खास रास नही आया। गोविंदा के करीबी ने बताया है कि उन्हें ‘अखियों से गोली मारे’ का रीमिक्स वर्जन पसंद नहीं आया है। सूत्र के अनुसार गोविंदा अखियों से गोली मारे रीमिक्स वर्जन को फ्री पब्लिसिटी नहीं देना चाहते हैं। उनके अनुसार कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे गाने के पेस से वाकिफ नहीं थे और उन्हें पता ही नहीं था कि गाने का रिदम क्या है।’ हालाकि ये पहली बार नहीं हुआ जब किसी गाने को सेलेब्स ने पसंद ना किया हो। इससे पहले सोनाक्षी सिंहा के गाने मुंगड़ा को एक्स सिंगर ने खास पसंद नहीं किया था।