17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood अपने इंस्टाग्राम की लत की वजह से सुनती हूं डांट- रिया

अपने इंस्टाग्राम की लत की वजह से सुनती हूं डांट- रिया

3

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन ने अपने करियर की शुरुआत फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो ‘याद पिया की आने लगी’ से की थी और इस वीडियो के बाद खुब चर्चा में थीं। रेडिफ के साथ इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर और अपनी इंस्टाग्राम एडिक्शन के बारे में बात की। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि जब मैं अपने पहले किए गए काम को देखती हूं तो मुझे हमेशा एहसास होता है कि मैं इससे बेहतर कर सकती थी।

रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे खुद कहती हैं कि उन्हें इंस्टाग्राम की लत है। जब उनसे पूछा गया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रोल्स के साथ कैसे डील करती हैं तो एक्ट्रेस ने कहा कि मैं ईमानदारी से कहूं तो मैं इसके नेगेटिव साइड के बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं क्योंकि मैं इंस्टाग्राम एडिक्ट हूं। मेरी मां, मेरे पिता, बहन और पति तक मुझ पर चिल्ला चुके हैं क्योंकि मैं फोन से हटती ही नहीं हूं। मुझे लगता है कि इंस्टाग्राम काफी कूल है क्योंकि आप लोगों की तस्वीरें देख सकते हो और पता लगा सकते हो कि कौन अपनी लाइफ में क्या कर रहा है।

बता दें कि रिया ने बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल नही किया। रिया ने गिनती की चुछ फिल्मों में काम किया है। जिनमें से कुछ ही हिट है।