कुश्ती में भारत को मिला तीसरा गोल्ड, दीपक पूनिया ने पाक पहलवान को हराकर जीता गोल्ड

2

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 26 पदक जीत चुका है। इसमें 9 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। आठवें दिन भी भारत का शानदार प्रदर्शन रहा। पहलवान बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और साक्षी मलिक ने स्वर्ण पदक जीता। अंशु मलिक ने रजत जीता। वहीं, दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य जीता। भाविना ने भी पैरा टेबल टेनिस के फाइनल में जगह बना ली है।

दीपक पूनिया ने भारत को 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक का सबसे यादगार गोल्ड मेडल दिलाया. उन्होंने फ्रीस्टाइल 86 किग्रा वर्ग में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को हराकर यह उपलब्धि हासिल की. इनाम के खिलाफ पूनिया ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. उन्होंने पाकिस्तानी पहलवान को एक भी मौका नहीं दिया. दीपक ने यह मैच 3-0 से अपने नाम कर लिया। कुश्ती में भारत का यह तीसरा गोल्ड और कुल चौथा मेडल है. इससे पहले अंशू मलिक ने सिल्वर, बजरंग पूनिया ने गोल्ड और साक्षी मलिक ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

प्रधानमंत्री ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर पहलवान दीपक पुनिया को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “हमारे अपने दीपक पुनिया के शानदार खेल प्रदर्शन पर गर्व महसूस कर रहा हूँ! वे भारत के गौरव हैं और उन्होंने भारत को कई पुरस्कार दिए हैं। प्रत्येक भारतीय, उनके स्वर्ण पदक जीतने से उत्साहित है। आने वाले सभी प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री ने मोहित ग्रेवाल को राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में 125 किलोग्राम कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी.

पीएम ने ट्वीट कर कहा, “हमारे पहलवानों ने अविश्वसनीय कौशल का प्रदर्शन किया। पदक तालिका में मोहित ग्रेवाल का नाम जुड़ गया है। कांस्य पदक जीतने के क्रम में उनका एकाग्र ध्यान, उन्हें दूसरों से अलग करता है। उन्हें बधाई। उम्मीद है कि वे आने वाले समय में सफलता की नई ऊंचाइयां छुएंगे।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलवान दिव्या को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में महिलाओं की 68 किलोग्राम कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी हैं.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा; “भारत के पहलवान उत्कृष्ट हैं और यह सीडब्ल्यूजी में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। @DivyaWrestler के कांस्य पदक जीतने पर गर्व है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों की यादों में संजोई रहेगी। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।