17.6 C
New York
Tuesday, September 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कोरोना वायरस के चलते ‘भारत फिनटेक उत्सव’ को टाला गया

कोरोना वायरस के चलते ‘भारत फिनटेक उत्सव’ को टाला गया

4

कोरोना वायरस के चलते केंद्र और महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को ‘भारत फिनटेक उत्सव’ के आयोजन को टालने का फैसला किया, जो अगले महीने की शुरुआत में होने वाला था। इस उत्सव का मकसद आगामी वित्तीय प्रौद्योगिकी के लिए मुंबई को एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करना था। इस उत्सव का आयोजन चार से छह मार्च तक होना था। आयोजक ने किसी नई तारीख की घोषणा नहीं की है।

इस उत्सव के आयोजकों में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, महाराष्ट्र सरकार और मुंबई स्थित राष्ट्रीय भुगतान निगम शामिल हैं। इससे पहले निजी क्षेत्र की ब्रोकरेज कंपनी कोटक ने कोरोना वायरस के चलते अपने निवेशक सम्मेलन को टाल दिया था।