17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home सेहत Health A-Z सदाबहार का पौधा डायबिटीज के लिए हैं कारगर : एक्सपर्ट्स

सदाबहार का पौधा डायबिटीज के लिए हैं कारगर : एक्सपर्ट्स

21

सदाबहार के पौधे को लोग घर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाते हैं, लेकिन यह पौधा औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है. इसके फूल पत्तियां कई बीमारियों को ठीक करने में काफी कारगर मानी जाती हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बॉटनी के विभागाध्यक्ष आयुर्वेदिक पौधों के एक्सपर्ट प्रो. विजय मलिक के अनुसार विभिन्न प्रकार की बीमारियों में सदाबहार का पौधा काफी उपयोगी माना जाता है.

फूल- पत्तियां डायबिटीज के लिए हैं कारगर

प्रो. विजय मलिक बताते हैं कि पौधे पर आने वाली पत्तियां व फूल को सुखाकर तैयार किया गया पाउडर डायबिटीज के लिए रामबाण होता है. इसकी पत्तियों में ऐसे आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज रोगियों के लिए एक तरह का वरदान है. शुगर को कंट्रोल करने में इसका पाउडर काफी अहम माना जाता है. उन्होंने इसकी पत्तियां और फूल की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में यह गर्मी से भी राहत दिलाता है.