17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment Bigg Boss 12: घर से बेघर होने पर उर्वशी के बारे में...

Bigg Boss 12: घर से बेघर होने पर उर्वशी के बारे में ये क्या बोल गए सौरभ…

12

बिग बॉस सीजन 12 में आए दिन नए ट्विस्ट इस शो की दिलचस्पी को दिनोदिन बढ़ा रहे हैं। इस वीकेंड का वार घर के नॉमिनेट कंटेस्टेंट सौरभ पटेल पर काफी भारी पड़ा। इस हफ्ते दीपिका, सौरभ, उर्वशी, जसलीन सहित चार कंटेस्टेंट बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे जिसमें से शनिवार (21 अक्टूबर को) को सृष्टि और करणवीर सुरक्षित हो गए थे। इन दो कंटेस्टेंट के सुरक्षित होने के बाद बाकी कंटेस्टेंट की मुसीबतें बढ़ गई थी जिसके बाद रविवार यानी कल सौरभ के घर से बारह जाने पर सबकी सांस लौट आई। यह वीकेंड सौरभ पटेल के लिए काफी भारी रहा।

बता दें कि सौरभ पटेल ने बिग बॉस के घर में शिवाशीष के साथ एंट्री की थी, पर उन्हें शायद इसका अंदाजा भी नहीं था कि पहले महीने ही उन्हें घर से बेघर होना पड़ेगा। इस हफ्ते सौरभ को सभी घरवालों से कम वोट मिली जिसके कारण उन्हें घर से बाहर आना पड़ा। हालांकि इस हफ्ते दीपक के साथ लड़ाई होने पर वे काफी सुर्खियों में भी रहे थे। घर से बेघर होने के बाद सौरभ ने घरवालों के कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे अभी कुछ समय और बिग बॉस के घर में रहना डिजर्व करते थे और उन्हें जहां भी अच्छा मौका मिला तो वे अपना एक्टिंग करियर जरुर आगे बढ़ाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि इस हफ्ते उर्वशी को घर से बेघर होना चाहिए था लेकिन जनता की वोटों की वजह से वे बच गई।