17.6 C
New York
Thursday, February 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment करवा चौथ पर विराट का अनुष्का को अनोखा तोहफा, आप भी देखिए

करवा चौथ पर विराट का अनुष्का को अनोखा तोहफा, आप भी देखिए

5

नई दिल्ली- कल पूरा देश करवा चौथ मना रहा था। सभी सुहागनों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा था। इस साल के करवा चौथ पर सबकी नजरें उन बॉलीवुड सितारों पर टिकी थी जिनका यह पहला करवा चौथ था, इन्में से एक बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ी थी, विराट कोहली और अनुष्का की भी थी। ये दोनों सितारें भी धूमधाम और अपने अलग अंदाज के कारण कल पूरा दिन सुर्खियों में रहे। अनुष्का ने पति विराट के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और चांद के दीदार करकर विराट ने अनुष्का का व्रत खोला।

विराट-अनुष्का का यह पहला करवा चौथ उनके लिए काफी यादगार बना। इसका एक कारण विराट का अनुष्का को दिया गया तोहफा भी था। दरअसल करवा चौथ यानी कल भारत का वेस्टइंडीज के साथ मैच था, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ कोहली ने वनडे में लगातार तीसरा शतक लगाकर, एक नया रिकोर्ड बनाया।

विराट ने अपने ट्विटर पर करवा चौथ की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें अनुष्का काफी खूबसूरत लग रही है। विराट ने अपनी और अनुष्का की फोटो शेयर कर कैप्सन में पत्नी अनुष्का को अपनी जिंदगी, अपना जहां बताया। बता दें कि अनुष्का-विराट की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी। दोनों सितारों ने इटली में गुपचुप शादी कर ली थी।