जल्द निकलेगा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी का मुहूर्त!

0

नई दिल्ली- इस पूरे साल बॉलीवुड में शादियों का जश्न मनता रहा, एक के बाद एक कई एक्टर-एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधे। जहां एक तरफ आज पूरा बॉलीवुड करवा चौथ का त्योहार मना रहा है, वहीं कई बॉलीवुड सितारे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अगले महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगे, दूसरी और प्रियंका-निक भी सगाई के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच एक और जोड़ी सुर्खियां बटोर रही है, वह है मलाइका और अर्जुन कपूर की जोड़ी।

सूत्रों की मानें तो ये लव कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। पहले तो मलाइका और अर्जुन मीडिया के सामने अपना रिश्ता स्वीकारने से झिझक रहे थे, पर अब खबर यह है कि दोनों 2019 की शुरुआत में ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आपको बता दें कुछ दिनों पहले मलाइका अपने बॉयफ्रैंड अर्जुन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थी जहां अर्जुन मलाइका का 45वां जन्मदिन मनाकर मुंबई लौट रहे थे, पर दोनों को इस दौरान एयरपोर्ट से बाहर निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह लव कपल कुछ दिन पहले ही ‘इंडियाज गॉट टैलेंट 8’ के मंच पर एक साथ डांस करते हुए नजर आया था। इस दौरान दोनों से शो में एक-साथ डांस किया था जिसके बाद से ही ये जोड़ी मीडिया की काफी सुर्खियां बटोर रही है। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले मलाइका और उनके पति अरबाज खान का तलाक हो गया था जिसके बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही है, पर उनके देवर सलमान खान को ये रिश्ते कुछ खास पंसद नहीं आ रहा।