spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood बॉक्स ऑफिस पर स्लो मोशन में सोनाक्षी की खानदानी शफाखाना

बॉक्स ऑफिस पर स्लो मोशन में सोनाक्षी की खानदानी शफाखाना

101

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, वरुण शर्मा और बादशाह स्टारर फिल्म खानदानी शफाखाना 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दमदार ट्रेलर और अच्छी प्रमोशन स्ट्रैटजी के बावजूद फिल्म पहले दिन सिनेमाघरों तक खास भीड़ नहीं खींच पाई है।

सोनाक्षी पिछले लंबे वक्त से एवरेज हीरोइन वाली अपनी छवि को तोड़ने की कोशिश में लगी हुई हैं। अकीरा और इत्तेफाक जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने दमदार कोशिश की है लेकिन उनके प्रयोग बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस में तब्दील नहीं हो पा रहे हैं।

उनकी हालिया फिल्म खानदानी शफाखाना का बॉक्स ऑफिस बिजनेस भी कुछ खास प्रभावी नहीं रहा है। ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये (अनुमानित) की कमाई की है। शिल्पी दास गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म खानदानी शफाखाना समाज के उस टैबू को तोड़ने की कोशिश करती है जो सेक्स और सेक्सुअल बीमारियों पर खुल कर बात करने को जेहनी अपराध मानता है।