17.6 C
New York
Tuesday, May 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood बालाजी टेलिफिल्मस का बना ये सबसे लंबा चलने वाला शो, रचा कीर्तिमान

बालाजी टेलिफिल्मस का बना ये सबसे लंबा चलने वाला शो, रचा कीर्तिमान

3

स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये है मोहब्बतें लंबे वक्त से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल स्टारर इस शो को एकता कपूर का बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स प्रोड्यूस करता है। ये है मोहब्बतें ने बीते सालों में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, अब शो ने एक और इतिहास रचा है।

ये है मोहब्बतें बालाजी टेलीफिल्म्स का सबसे लंबा चलने वाला शो बन गया है। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टा स्टोरी पर इसकी ऑफिशियल जानकारी दी है। ये है मोहब्बतें ने एकता कपूर के प्रोड्क्शन में बने सीरियल कहानी घर घर की और क्योंकि सास भी कभी बहू थी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।