17.6 C
New York
Thursday, May 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood शशि कपूर की फिल्म ‘न्यू देहली टाइम्स’ का आएगा सीक्वल

शशि कपूर की फिल्म ‘न्यू देहली टाइम्स’ का आएगा सीक्वल

8

अभिनेता शशि कपूर की फिल्म ‘न्यू देहली टाइम्स’ का सीक्वल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है फिल्मकार रमेश शर्मा इसके लिए फिर से निर्देशन में लौट रहे हैं और लेखक एवं निर्देशक खालिद मोहम्मद इसकी कहानी लिखने वाले हैं। ‘मम्मो’ , ‘सरदारी बेगम’ और ‘ज़ुबेदा’ जैसी फिल्में लिख चुके खालिद ने ट्विटर पर यह जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। उन्होंने लिखा, ‘‘ मेरे दोस्त रमेश शर्मा ‘न्यू देहली टाइम्स’ के सीक्वल का निर्देशन करेंगे, जो कि मीडिया

और राजनीति के बीच सांठगांठ पर आधारित होगी। मैं इसकी कहानी लिख रहा हूं। मुख्य कलाकारों का चयन किया जा रहा है।’’ शशि कपूर अभिनीत 1986 में आई ‘न्यू देहली टाइम्स’ में शर्मिला टैगोर, ओम पुरी और कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकार भी थे। शशि कपूर को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। बतौर निर्देशक यह शर्मा की पहली फिल्म थी, जिसके लिए उन्हें इंदिरा गांधी पुरस्कार मिला था।
गुलजार इस फिल्म के लेखक थे।