spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood बॉक्स ऑफिस पर पिटी सोनाक्षी की खानदानी शफाखाना

बॉक्स ऑफिस पर पिटी सोनाक्षी की खानदानी शफाखाना

8

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्‍हा की फिल्‍म खानदानी शफाखाना रिलीड के बाद बॉक्‍स ऑफिस पर जूझ रही है। इस फिल्म की पहले दिन की कमाई काफी कम थी।सोनाक्षी की खानदानी स्टोरी को छोड़ लोग द लॉयन किंग देख रहे हैं।

उधर, खानदानी शफाखाना बॉक्‍स ऑफिस पर जूझती नजर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्‍म की ओपनिंग महज 75 लाख रुपए हुई थी। दूसरे दिन शनिवार को फिल्‍म ने 85 लाख रुपए कमाए। इन दो दिनों की कमाई को मिलाकर फिल्‍म ने कुल 1.60 करोड़ का कारोबार किया है। दूसरी ट्रेड रिपोर्ट्स में भी खानदानी शफाखान की हालत खराब ही बताई जा रही है। फिल्म उम्मीद के मुताबिक़ बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है।