17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood कार्तिक के सितारे बुलंदियों पर, लखनऊ में मिला ये खास सम्मान

कार्तिक के सितारे बुलंदियों पर, लखनऊ में मिला ये खास सम्मान

13

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। लड़कियों के बीच जबरदस्त क्रेज हेने का साथ-साथ कार्तिक की फिल्मों की भी काफी तारीफ हो रही है। हाल ही में लखनऊ में कार्तिक को  एक खास सम्मान मिला है। लखनऊ पोस्ट ऑफिस ने उन्हें एक कस्टमाइज्ड पोस्टल से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान लखनऊ मुख्यालय क्षेत्र के डाक सेवा निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने दिया।

कार्तिक फिलहाल लखनऊ में ही हैं और अपनी अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबर के मुताबिक कृष्ण कुमार यादव ने कहा हम कार्तिक को कुछ ऐसा देना चाहते थे जिन्हें वह हमेशा याद रखें। स्टैम्प कलेक्शन का हिस्सा बनने से ज्यादा खास और क्या हो सकता है यह हमारी एक नई पहल है”।

उन्होंने आगे कहा जब हमने कार्तिक के साथ स्टैम्प साझा की तो वह बेहद एक्साइटिड नजर आए। वो ये जानना चाहते थे कि कोई इसका इस्तेमाल किस तरह से कर सकता है। हमने उन्हें बताया कि इनका इस्तेमाल न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोगों को पत्र लिखने के लिए किया जा सकेगा। वह बहुत खुश थे”।