17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood टीवी पर काम करने को लेकर ये सोचती हैं करीना

टीवी पर काम करने को लेकर ये सोचती हैं करीना

7

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिल्मों के साथ-साथ इन दिनों रियलिटी शो डांस इंडिया डांस को जज कर रही हैं। इस रियलिटी शो से करीना ने टीवी की ओर अपने रूख बढ़ाए हैं। शो में अपनी अपीयरेंस से करीना कपूर ने सभी को प्रभावित किया है। करीना के ट्रेडिशनल लुक के साथ-सात वेस्टर्न लुक शो में छाया रहा। लेकिन क्या डांस इंडिया डांस के बाद करीना फिर टीवी पर नजर आएंगी?

बता दें कि करीना और ज्यादा रियलिटी शोज करना चाहती हैं। खबर के मुताबिक, करीना कपूर खान ज्यादा से ज्यादा रियलिटी शोज करना चाहती हैं। वो टीवी पर जमना चाहती हैं।

बता दें कि जब करीना ने डीआईडी साइन किया था तब ऐसी खबरें थीं कि करीना टीवी पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। सूत्रों की मानें तो करीना कपूर खान एक एपिसोड के लिए 3 करोड़ रुपये ले रही हैं। हालांकि, करीना ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया था।