17.6 C
New York
Sunday, January 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood रवीना संग गोविंदा के ठुमके,पत्नी को देख अचानक हुए हैरान

रवीना संग गोविंदा के ठुमके,पत्नी को देख अचानक हुए हैरान

2

स्टार प्लस के डांस रिएलिटि शो नच बलिए सीजन 9 में कंटेस्टेंट के साथ-साथ जजेस भी ठुमके लगाने से पीछे नही हट रहे। हाल ही में गोविंदा ने शो में एंट्री ली, ये एंट्री इतनी शानदार थी कि सब झुम उठे। इस दौरान शो में गोविंदा शो की जज रवीना के साथ ठुमके लगाते नजर आए। दोनो ही अपने लोकप्रिय गाने अखियों से गोली मारे और लैला लैला… पर थिरक्ते नजर आए।

जिसके बाद अचानक से शो में गोविंदा की पत्नी की एंट्री हुई। पत्नी को देख गोविंदा अचानक से घबरा जाते हैं। लेकिन तीनो की जुगलबंदी देखने लायक होती है। वही रवीना अपने डांस में धुन होकर गोविंदा को अपनी ओर करने लगती है। देखा जाए तो सभी उन पलों को काफी इंजॉय किया।