17.6 C
New York
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment फर्स्ड डे धमा ‘बाजार’, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाए इतने करोड़

फर्स्ड डे धमा ‘बाजार’, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाए इतने करोड़

11

नई दिल्ली- फिल्म ‘बाजार’ शुक्रवार यानी कल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। हालांकि इस फिल्म में सैफ अली खान ने अपने फैन्स की काफी वाहवाही लूटी, पर फिल्म फर्स्ड डे में दमदार कलेक्शन करने के मामले में असफल रही। फिलहाल इस फिल्म के वीकेंड पर अच्छी कमाई करनी की उम्मीद जताई जा रही है। क्रिटिक्स से ‘बाजार’ फिल्म और खासकर सैफ अली खान को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म ‘बाजार’ का फर्स्ड डे कलेक्शन करीब एक करोड़ रुपए है। ये कमाई एक्टर सैफ अली खान की दूसरी फिल्मों से काफी बेहतर है।

‘बाजार’ फिल्म समाज के दूसरे हिस्से को दिखाती है। इस फिल्म में सैफ अली खान ने सीरियस रोल निभाया है जो दर्शकों को काफी भा रहा है। ‘सैक्रेड गेम्स’ फिल्म के बाद से ही दर्शक सैफ अली खान को सीरियस रोल्स में देखना चाहते हैं। सैफ की ‘बाजार’ फिल्म समाज के सामने ऐसी दुनिया दर्शाती है जिससे हम रू-ब-रू नहीं हैं। यह फिल्म प्यार, मनी और धोखे का एक अलग रोमांचक है।

‘बाजार’ फिल्म का बजट करीब 35-40 करोड़ रुपए बताया जा रहा है और इसकी पहले दिन की कमाई सिर्फ एक करोड़ है, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। सैफ के साथ एक्ट्रेस राधिका आप्टे का भी फिल्म में काफी मजेदार किरदार है जो राधिका ने काफी अच्छे से निभाया है। वहीं चित्रांगदा सिंह की बात करें तो उनके पास ज्यादा डायलॉग नहीं थे, पर अपने एक्सप्रेशंस से ही उन्होंने अपने फैन्स का दिल जीत लिया।