17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जश्ने रेख़्ता में हुआ ‘एक ख़्वाब’ का विमोचन

जश्ने रेख़्ता में हुआ ‘एक ख़्वाब’ का विमोचन

7

दिल्ली में चल रहे जश्ने रेख़्ता (13-15 दिसंबर) में लेखक और पत्रकार हीरेंद्र झा की किताब ‘एक ख़्वाब’ का विमोचन हुआ। यह लेखक की दूसरी किताब है. इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अजित अंजुम, संजीव पालीवाल, मोटिवेशनल स्पीकर शैलेश सिंहा, शायर इरशाद ख़ान सिकंदर, शमीम अब्बास जैसे तमाम विशिष्ट मेहमान मौजूद थे।

माय बुक्स प्रकाशन से प्रकाशित एक ख़्वाब में लगभग 70 कविताओं का संकलन है। हीरेंद्र ने इस मौके पर कहा कि : यह सभी कवितायें सहज ही मेरे मन की अभिव्यक्ति हैं। इन कविताओं में कहीं न कहीं हर पाठक अपने मोहब्बत को किसी न किसी रूप में महसूस कर सकेगा। यह किताब उन लोगों के लिये है जो ख़्वाब देखते हैं, जो प्रेम करते हैं।

बता दें कि हीरेंद्र इससे पहले मीडिया के दिग्गज नामक पुस्तक लिख चुके हैं। वर्तमान में दो फिल्मों पर एक साथ काम कर रहे हीरेंद्र बच्चों के लिए कार्टून प्रोग्राम भी लिख रहे हैं।