जानिए एक ऐसी सच्ची कहानी, जहां लड़कियों की लाश से होती है कुंवारे लड़कों की शादी..

2

:  हर व्यक्ति के जीवन में शादी का बंधन एक अनोखा बंधन होता है। चाहे वो किसी भी धर्म का क्यों न हो वो इस पल को हमेशा अपनी यादों में कैद करके रखता है। लेकिन क्या आपको पता है कि चीन में एक जगह ऐसी भी है जहां लोग अपने घर के कुंवारे लड़कों की शादी मृत लड़कियों की लाश से करवाते हैं।

ये अनोखी परंपरा आपको हिलाकर रख देगी। एक रिपोर्ट के अनुसार इस तरह की शादी के लिए मृत लड़कियों के शव की कीमत लगाई जाती है। हाल में ही एक मृत लड़की के परिजनों ने इस शादी के लिए लड़के वालों से करीब एक लाख 80 हजार लिए थे।

वहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि लड़के की मौत के बाद उसकी कब्र के बगल में अगर किसी शादीशुदा महिला की कब्र बना दी जाए तो अगले जन्म में लड़का कुंवारा नहीं रहता है। ये प्रथा चीन में पिछले 3000 सालों से चल रही है। इस प्रथा को चीन की सरकार ने गैरकानूनी घोषित कर दिया है।

लेकिन इसके बावजूद भी लोग चोरी छिपे इस तरह की शादी को बढ़ावा दे रहे हैं। चीन के कई पिछड़े इलाकों में इस तरह की अजीबोगरीब शादी का प्रचलन है। इस भयानक शादी में किसी कंवारी लड़की की लाश को कब्रिस्तान से निकाल कर शादी के मंडप तक लाया जाता है। उसे दुल्हन की तरह सजाया जाता है और फिर किसी कुंवारे लड़के से उसकी शादी करवाई जाती है। यह एक अजीब कहानी है।