भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी के फैन हुए एलन मस्क, क्यों बताया ‘होनहार उम्मीदवार’?

10

अमेरिका में अगले साल यानी 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव को लेकर कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। हालांकि, इस दौड़ में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी की चर्चा जोरों पर है, जो डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक ताकतवर उम्मीदवार भी माने जा रहे हैं। इसी बीच अब रामास्वामी को एलन मस्क का भी समर्थन मिल गया है। एलन मस्क ने ट्वीट करके रामास्वामी को होनहार उम्मीदवार बताया है।

काबिल और भरोसेमंद उम्मीदवार- मस्क  

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति चुनाव में दावा ठोक रहे हैं। उन्हें इस चुनाव का युवा उम्मीदवार बताया जा रहा है। अब रामास्वामी से एलन मस्क भी बेहद प्रभावित नजर आए और उनकी तारीफों के पुल बांधते दिखाई दिए। एलन मस्क ने रामास्वामी के विचारों का समर्थन करते हुए एक ट्वीट को रिट्वीट करके लिखा- राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए वह बहुत ही होनहार और भरोसेमंद उम्मीदवार हैं।

मस्क पहले भी कर चुके हैं रामास्वामी की तारीफ

यह पहली बार नहीं है जब मस्क ने रामास्वामी की तारीफ की है। इससे पहले भी एलन मस्क खुले तौर पर उनका समर्थन करते दिखाई दिए थे। उन्होंने कहा था कि वह एक काबिल उम्मीदवार लगते हैं जो अपनी मान्यताओं को स्पष्ट रूप से बताते हैं। एलन मस्क का समर्थन रामास्वामी की दावेदारी को मजबूती दे सकता है।

राष्ट्रपति के रेस में कौन-कौन शामिल?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी में फिलहाल डोनाल्ड ट्रंप रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर रॉन डीसेंटिस और तीसरे नंबर पर विवेक रामास्वामी बताए जा रहे हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता। इसका कारण ये है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगे मुकदमों के चलते उन्हें जेल के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं और अगर ऐसा हुआ तो रॉन डीसेंटिस और रामास्वामी के बीच शानदार टक्कर देखने को मिल सकती है।

भारत से अमेरिका जाकर बसे थे रामास्वामी के पेरेंट्स

विवेक रामास्वामी के माता-पिता भारत के केरल से जाकर अमेरिका में बस गए थे। इसके बाद उनकी पढ़ाई-लिखाई वहीं हुई। विवेक रामास्वामी एक अच्छे लेखक भी हैं। उन्होंने दो पुस्तकें भी लिखी हैं- ‘नेशन ऑफ विक्टिम्स: आइडेंटिटी पॉलिटिक्स, द डेथ ऑफ मेरिट एंड द पाथ बैक टू एक्सीलेंस’ और ‘वोक, इंक: इनसाइड कॉर्पोरेट अमेरिकाज सोशल जस्टिस स्कैम’।

ReadAlso;चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से मिलते थे सोनिया-राहुल, उन पर चले देशद्रोह का मुकदमा,’ राज्यवर्धन राठौड़ का कांग्रेस पर बड़ा हमला