कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में बढ़े राजस्थान में अपराध- बीजेपी महामंत्री विनोद तावड़े

0

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश महामंत्री विनोद तावड़े ने राजस्थान में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान विनोद तावड़े ने कहा कल महामंत्रियों की बैठक हुई और आज सुबह से पदाधिकारियों, संगठन महामंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक शुरू हुई। प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन हम सबको प्राप्त हुआ। आज जो कार्यवाही चली उसमें सभी पदाधिकारियों की सहमति से 3 वक्तव्य पारित हुए। उसमें इस 30 तारीख को मोदी की सरकार को जो 8 साल पूरे हो रहे हैं, उसको लेकर एक वक्तव्य 8 साल गरीब, सुशासन और गरीब कल्याण पारित किया गया।

आधार और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से कोरोना काल में जरूरतमंदों को पूरा लाभ मिला। इसकी वजह से आज किसी तरह के भ्रष्टाचार की संभावना बहुत कम हो गई है है। लाभार्थियों को दिया जाना वाला पूरा लाभ आज उनके बैंक खाते तक पहुंच रहा है।

इस दौरान विनोद तावड़े ने बीजेपी सरकार की कार्यो और योजनाओं की उपलब्धिया गिनवाई वही बीजेपी सरकार द्वारा राजस्थान में किये गए कार्यो की सराहना भी की। विनोद तावड़े जी ने राजस्थान में अपराधिक मामलों में बढ़ोत्तरी को लेकर राजस्थान सरकार पर सवाल खड़े किये।

पिछले 3 वर्षों में जब ये सरकार, पहले 5 वर्षों से चल रहे कार्यक्रमों को भी साथ लेकर चली। उसमें ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की बात की गई। आत्मनिर्भर भारत की बात जो प्रधानमंत्री ने कही उसका स्वागत विशेषकर युवाओं द्वारा किया गया।

किसानों की समृद्धि के लिए जो योजनाएं पिछले 8 साल में चलाई गई, उसके सकारात्मक परिणाम दिखाई दिए, उसकी भी सराहना इस वक्तव्य में की गई। किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ आज किसानों के साथ मछुवारों को भी मिल रहा है। इसके भी सकारात्मक परिणाम दिखे हैं।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की राजस्थान की जन विरोधी कांग्रेस सरकार का यहां जिस प्रकार काम करने का तरीका है, उसका नतीजा ये हुआ कि जो राजस्थान पहले शांतिपूर्ण माना जाता था, वो आज अपराधों की राजधानी बन गया है। 7 लाख नए केस राजस्थान में दर्ज हुए, महिलाओं और दलितों, अनुसूचित जनजातियों पर अपराध बढ़ गए हैं। राजस्थान में 22% अपराध कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में बढ़े हैं।