17.6 C
New York
Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news जबलपुर जेल में बंद इंदौर का पत्थरबाज निकला कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर जेल में बंद इंदौर का पत्थरबाज निकला कोरोना पॉजिटिव

6

इंदौर के 4 पत्थरबाजों में से जबलपुर जेल में शिफ्ट किया गया एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके बाद इसे जिला अस्पताल लाया गया और उसे आइसोलेट किया गया है। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस मरीजों और इससे होने वाली मौत की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। इंदौर में देर रात कोरोना से तीन मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है,

इसी के साथ इंदौर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 30 हो गया है। उधर देर रात मंदसौर में एक युवती के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। देवास जिले के टोंकखुर्द में भी एक 34 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित निकला है। प्रदेश के सभी इलाकों में लॉक डाउन को लेकर सख्ती बरती जा रही है।