17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news लालू के समधी चंद्रिका राजद छोडने को तैयार

लालू के समधी चंद्रिका राजद छोडने को तैयार

3

लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय ने गुरूवार को राजद छोडने का एलान कर दिया और ऐसा माना जा रहा है कि उनका अगला पड़ाव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू होगी। चंद्रिका ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम से प्रभावित हैं और उनमें उनका पूरा विश्वास है। उन्होंने नीतीश से हाल ही में मुलाकात कर “राजनीतिक स्थिति पर चर्चा” करने की बात स्वीकारते हुए कहा कि वह अपने अगले राजनीतिक कदम के बारे में सभी को उचित समय पर सूचित करेंगे । उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अब राजद को “एक छोटी सी मंडली” नियंत्रित कर रही थी,

जिससे कई वरिष्ठ नेता नाराज़ हैं। चंद्रिका ने यह भी दावा किया कि राजद के कई और विधायक विधानसभा चुनाव के समय पार्टी को छोड़ सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय के पुत्र और बिहार के परसा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चंद्रिका राय का राजनीतिक जीवन तीन दशक का है । उन्होंने निर्दलीय और कांग्रेस एवं राजद के नेता के रूप में काम किया है । राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बडे पुत्र तेजप्रताप यादव के साथ चंद्रिका की बेटी ऐश्वर्या का विवाह हुआ था पर अब तेजप्रताप द्वारा तलाक का मामला अदालत के समक्ष विचराधीन है।