17.6 C
New York
Friday, May 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news रामवीर सिंह बिधूड़ी होंगे दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता

रामवीर सिंह बिधूड़ी होंगे दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता

5

दिल्ली के बदरपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी को सोमवार को सर्वसम्मति से सातवीं दिल्ली विधानसभा का विपक्ष का नेता चुना गया। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रभारी नीलकांत बक्शी ने बताया कि दिल्ली भाजपा इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी की मौजूदगी में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं केन्द्रीय पर्यवेक्षक सरोज पांडे ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में बिधूड़ी के नाम की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि रोहिणी के विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने बिधूड़ी को विपक्ष का नेता बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। गुप्ता पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। दिल्ली में 70 विधानसभ सीटों पर हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा केवल आठ पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। नवनिर्वाचित विधायकों को आज नए सदन की पहली बैठक में शपथ दिलाई जाएगी।