17.6 C
New York
Tuesday, May 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बस और जीप की टक्कर : दो लोगों की मौत

बस और जीप की टक्कर : दो लोगों की मौत

2

महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र में गुरुवार को बस और जीप की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा तहसीलदार इलाके में गोरखपुर से सोनौली जा रही एक तेज रफ्तार बस की जीप से जबरदस्त टक्कर हो गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना में जीप चालक रवि चौधरी (26) और जीप सवार राजमती देवी (45) की मौत हो गयी। उनके शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये गये हैं। सूत्रों ने बताया कि हादसे में घायल दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।