17.6 C
New York
Friday, April 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बेंगलुरु के रेस्तरां में आग लगी, 11 झुलसे

बेंगलुरु के रेस्तरां में आग लगी, 11 झुलसे

4

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार शाम एक रेस्तरां में आग लग गई जिसमें कम से कम 11 लोग झुलस गए। यह जानकारी दमकल सूत्रों ने दी। दमकल विभाग के सूत्रों ने बताया कि यह रेस्तरां बहुमंजिली इमारत के पहले तल पर स्थित है और रेस्त्रां आग की लपटों से घिर गया।

सूत्रों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना सात बजकर 20 मिनट पर मिली। सूत्रों ने बताया कि आग में झुलसे व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि संदेह है आग खाना बनाने के सिलेंडर से गैस रिसाव होने से लगी।