नए युग की शुरुआत, प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की 5G सर्विस, 5G भारत को विश्व की इंटेलिजेंस कैपिटल के रूप में उभरने में मदद कर सकता- मुकेश अंबानी

3

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के छठे एडिशन में 5जी सर्विस का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम चार अक्तूबर तक चलने वाला है। IMC 2022 को इसके आधिकारिक एप से भी लाइव देखा जा सकता है। इसी कार्यक्रम में 5जब नेटवर्क के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी मिलेगी। बता दें कि IMC की शुरुआत पहली बार 2017 में की गई थी। पिछले दो साल से IMC का आयोजन वर्चुअल हो रहा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान से देश को हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सुविधा 5G की सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे एडिशन में 5जी सर्विस का शुभारंभ किया। मोदी ने डेमो जोन में 5G का एक्सपीरियंस भी लिया। इस मौके पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। तीनों प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों जियो , एयरटेल और Vi ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 5जी सेवाओं के कामकाज का डेमो दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IMC 2022 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, उन्होंने जियो पवेलियन में प्रदर्शित ट्रू 5G उपकरणों को देखा और ‘जियो-ग्लास’ को खुद पहन कर उसका अनुभव किया। उन्होंने युवा Jio इंजीनियरों की एक टीम द्वारा एंड-टू-एंड 5G तकनीक के स्वदेशी विकास को भी समझा। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, दूरसंचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान, रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी भी उपस्थित रहे।

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि सबसे पहले देश में जियो 5G लॉन्च करेगा। 2023 तक देश की गली-गली में 5G होगा। अंबानी ने कहा 5जी किफायती होगा और आम आदमी तक इसकी पहुंच होगी। मुकेश अंबानी ने कहा,आज मैं अपने देश के हर शहर और हर तहसील में दिसंबर ’23 तक #5G पहुंचाने की Jio की प्रतिबद्धता को दोहराना चाहता हूं। Jio के अधिकांश 5G भारत में विकसित किए गए हैं, और इसलिए उन पर #AtmanirbharBharat की मुहर लगी है। भारत 2047 तक विकसित होने की आकांक्षा रखता है। #5G मूलभूत तकनीक है जो 21 वीं सदी की अन्य प्रौद्योगिकी की पूरी क्षमता को अनलॉक करती है।

मुकेश अंबानी ने कहा कि 5G, और 5G- सक्षम डिजिटल समाधान, आम भारतीयों की पहुंच के भीतर सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और कौशल विकास ला सकते हैं। इससे युवा भारतीयों को अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने में मदद मिलेगी।

एआई को हर डोमेन में लाकर, #5G भारत को विश्व की इंटेलिजेंस कैपिटल के रूप में उभरने में मदद कर सकता है। इससे भारत को उच्च मूल्य वाले डिजिटल समाधानों और सेवाओं का प्रमुख निर्यातक बनने में मदद मिलेगी।

5G कृषि, सेवाओं, व्यापार, उद्योग, अनौपचारिक क्षेत्र, परिवहन और ऊर्जा इन्फ्रा के डिजिटलीकरण और बुद्धिमान डेटा प्रबंधन में तेजी लाकर शहरी और ग्रामीण भारत के बीच की खाई को पाट सकता है।

5G छोटे पैमाने के उद्यमों को उतना ही शक्तिशाली उत्पादकता उपकरण उपलब्ध करा सकता है जितना कि बड़े पूंजी-गहन व्यवसायों द्वारा उपयोग किया जाता है। यह सभी क्षेत्रों के आधुनिकीकरण और लाभप्रदता को बढ़ावा देगा।

भारत में 5G का रोलआउट 1.4 बिलियन भारतीयों की गहरी उम्मीदों और उच्च आकांक्षाओं को पूरा करता है। 5जी के साथ, भारत सब का डिजिटल साथ और सब का डिजिटल विकास की दिशा में लंबा और तेज कदम उठाएगा।

चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत को शीर्ष पर चढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है- एक सही जगह हमारी। #IndianMobileCongress2022 में हम सभी आश्वस्त करते हैं कि हम साथ मिलकर काम करेंगे और भारत की प्रतीक्षा कर रहे गौरवशाली भविष्य की ओर एक साथ चलेंगे।