अशोक गहलोत वसुंधरा राजे को मानते हैं अपना नेता, सचिन पायलट बोले- मैं अब नाउम्मीद हो गया हूं

4

उदयपुर में ‘जादूगर’ के साथ राहुल गांधी, पायलट ने कहा- सोनिया को नहीं वसुंधरा को अपना नेता मानते हैं गहलोत
पायलट VS गहलोत राहुल गांधी के उदयपुर दौरे के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के सीएम पर बड़ा आरोप लगाया है। सचिन पायलट ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत के भाषण को सुनने के बाद यह लगता है कि सोनिया उनकी नेता ही नहीं हैं।

राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस में फूट पड़ती दिखाई दे रही है। राहुल गांधी के उदयपुर दौरे के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के सीएम अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप लगाया है। सचिन पायलट ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत के भाषण को सुनने के बाद यह लगता है कि सोनिया गांधी उनकी नेता ही नहीं हैं, बल्कि उनकी नेता वसुंधरा राजे सिंधिया हैं।

ReadAlso; कांग्रेस को तुष्टिकरण की राजनीति का मिलेगा जवाब, बजरंगबली का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान- अनुराग ठाकुर

सोनिया को नहीं बल्कि वसुंधरा को अपना नेता मानते हैं गहलोत

दरअसल कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दावों को लेकर उन पर हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिन पायलट ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धौलपुर का भाषण सुना, उसे सुनकर ऐसा लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं, बल्कि वसुंधरा राजे हैं। एक तरफ यह कहा जा रहा है कि हमारी सरकार को गिराने का काम भाजपा कर रही थी, दूसरी तरफ कहा जाता है कि हमें बचाने का काम वसुंधरा राजे कर रही थी। आप कहना क्या चाहते हैं, आपको स्पष्ट करना चाहिए।

सचिन पायलट ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग कांग्रेस पार्टी को कमजोर करना चाहते हैं, हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा- धौलपुर में अशोक गहलोत का भाषण सुनकर मुझे समझ में आया कि हम पिछले साढ़े चार साल में भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर पाए। जनता से बड़ा कोई नेता नहीं होता है।

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान दौरे पर हैं। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद हैं। यहां राहुल गांधी माउंट आबू में कांग्रेस के सर्वोदय संगम कैंप में शिरकत करेंगे। हालांकि, इस बीच सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी ही सरकार के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है।