![](https://indiagramnews.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-13-at-8.28.54-AM-e1739416951402.webp)
38 वें राष्ट्रीय खेल के पुरुष वर्ग की शूटिंग स्केट प्रतियोगिता में बुधवार को राजस्थान के अनंतजीत सिंह नरुका ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। वहीं छत्तीसगढ़ के परमपाल सिंह गुरों ने रजत और पंजाब के भावतेगा सिंह गिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
बुधवार को 46 वीं बटालियन पीएसी रुद्रपुर में पुरुष वर्ग की शूटिंग स्केट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें राजस्थान के अनंतजीत सिंह नरुका ने सबसे सटीक निशानेबाजी की। अनंतजीत ने पांच राउंड में कुल 125 में से 122 बार सटीक निशाना लगाकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उन्होंने 60 में से 56 सटीक निशाना लगाकर गोल्ड मेडल जीत लिया।
वहीं छत्तीसगढ़ के परमपाल सिंह गुरों ने 125 में से 117 बार सटीक निशाने लगाकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उन्होंने 60 में से 51 सटीक निशाने लगाए। उन्होंने रजत पदक पर कब्जा किया। जबकि पंजाब के भावतेगा सिंह गिल 125 में से 120 सटीक निशाने लगाकर फाइनल में पहुंचे। फाइनल में उन्होंने 60 में से 42 सटीक निशाने लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।’