17.6 C
New York
Wednesday, April 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood ऋतिक और टाइगर की वॉर को फैंस के साथ-साथ गौरी ने भी...

ऋतिक और टाइगर की वॉर को फैंस के साथ-साथ गौरी ने भी किया पसंद

86

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर का जादू बॉक्स ऑफिस पर चल गया है। इस फिल्म ने फैंस को बेहद खुश किया है और हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। ऋतिक और टाइगर की फ्रेश जोड़ी सभी को खूब पसंद आ रही है। एक्शन से भरी फिल्म वॉर की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब है और इसकी कहानी सभी को बहुत पसंद आई है।

फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के सेलिब्रिटी भी इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद ऋतिक की एक्स पत्नी सुजैन खान ने इसकी खूब तारीफ की थी और अब उनकी दोस्त और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने भी इस फिल्म की तारीफ की है। गौरी ने लिखा, ‘इस फिल्म से मुझे प्यार हो गया है… ढेरों बधाईयां’।