17.6 C
New York
Wednesday, November 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Entertainment फिल्म ‘केदारनाथ’ पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप

फिल्म ‘केदारनाथ’ पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप

4

साल 2013 में उत्तराखंड में आई विनाशकारी बाढ़ पर बनी फिल्म ‘केदारनाथ’ पर संकटो के बादल मंडरा रहे है। फिल्म पर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने प्रतिबंध लगाने की शनिवार को मांग करते हुए आरोप लगाया कि यह हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है और लव जिहाद को बढ़ावा देती है। राज्य में भाजपा की मीडिया रिलेशंस टीम से जुड़े अजेंद्र अजय ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को लिखा कि सबसे खराब मानवीय आपदाओं में से एक की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म हिंदुओं की भावनाओं का मजाक बनाती है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है।फिल्म ‘केदारनाथ’ पर  लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोपबता दे कि फिल्म के टीजर में मुख्य कलाकार सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान के बीच एक चुंबन दृश्य दिखाया गया है और इसके पोस्टरों में टैगलाइन है ‘लव इज ए पिलग्रिमेज’, इस पर आपत्ति जताते हुए भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यह हिंदू धर्म पर हमला है क्योंकि केदारनाथ करोड़ों हिंदुओं की आस्था को व्यक्त करता है।फिल्म ‘केदारनाथ’ पर  लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोपवही अजय ने कहा, करोड़ों हिंदुओ के आस्था के केंद्र केदारनाथ में हुई इस बड़ी त्रासदी की पृष्ठभूमि पर यह रोमांटिक लव स्टोरी बनाकर फिल्म निर्माताओं ने इस धर्म को मानने वालों के प्रति बड़ा अनादर दिखाया है।