17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मशहूर लेखिका वीणापाणि मोहंती का उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण हुआ निधन,...

मशहूर लेखिका वीणापाणि मोहंती का उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण हुआ निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

14

कटक। जानकारी दे दिया जाए कि ओड़िया भाषा की मशहूर लेखिका वीणापाणि मोहंती का रविवार रात कटक स्थित उनके आवास पर उम्र संबंधी जटिलताओं की वजह से निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

बता दिया जाए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहंती के निधन पर शोक जताया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”प्रख्यात लेखिका वीणापाणि मोहंती जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने ओड़िया साहित्य, विशेष रूप से कथा लेखन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।” पद्मश्री से सम्मानित मोहंती अविवाहित थीं और अपने भतीजे के साथ रहती थीं।

मोहंती ने 100 से अधिक पुस्तकें लिखी थीं। उन्हें ‘पटादेई’, ‘नाइकू रास्ता’, और ‘वस्त्रहरण’ समेत कई प्रसिद्ध कृतियों के लिए पहचाना जाता था।

वर्ष 2020 में पद्मश्री प्राप्त करने के अलावा मोहंती को साहित्य अकादमी पुरस्कार, सरला सम्मान और ओडिशा साहित्य अकादमी द्वारा अतिवादी जगन्नाथ दास सम्मान से नवाजा गया था।