अच्छे स्वास्थ्य के बिना मनुष्य का जीवन है बेकार…

1

 आज के बदलते युग में इंसान इतना बिजी हो गया है कि उसके पास अपने लिए समय ही नहीं बचा है। बूढों से लेकर जवान, बच्चे खासकर महिलायें सभी रोगों का शिकार हो रहे हैं। कुछ रोग जैसै मोटापा, ह्रदय रोग, डायबिटीज हैं जिनके कारण मनुष्य अस्पताल के चक्कर काटने को मजबूर है।

इसका मुख्य कारण है लोगों का समय पर न उठना, व्यायाम न करना, जंक फूड खाना, कॉल्ड डिंक   पीना, दवाईयों का अधक माञा में सेवन करना। पैसा कमाने के लिए लोग कॉल सेटर में काम करते हैं और उसके घर आने का कोई समय नहीं होता। भागा दौड़ी से भरी लाइफ में लोगों के जीने का तरीका, उनके खाने पीने की चीजों में काफी बदलाव आया है जो शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है।

इससे बचने के लिए मनुष्य को अपनी जीवनशैली में बदलाव कर सकता है जैसे अधिक माञा में संतुलित आहार लेना, हरी सब्जियां खाना, फलाहार लेना, रोज योगा करना, तला भुना न खाना। अगर शरीर में संतुलन बिठाना है तो उसके लिए जरूरी है कि अपने आपको वातावरण के अनुसार ढाला जाए और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाया जाए।

अगर आप पत्रकारिता जगत का हिस्सा बनना चाहते हैं तो हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट में संपर्क करें

यह भी देखें-