Navratri 2021: फूलों से सजा है मां का दरबार… दर्शन कीजिए मां वैष्णो धाम के

0

Navratri 2021: फूलों से सजा है मां का दरबार… दर्शन कीजिए मां वैष्णो धाम के

Navratri 2021: मां के नौ दिन चलने वाली नवरात्रि का पवित्र पर्व शुरु हो चुका है। 7 अक्टूबर यानी कल से नवरात्रि शुरु हो चुकी है। देशभर में नवरात्रि का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है। इन नौ दिन मां के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि में मां का वैष्णो धाम भी फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दिया जाता है। नवरात्रि त्योहार पर भक्त मां वैष्णो धाम के दर्शन के लिए दूर-दराज के गांवों-शहरों से आते हैं और मां की पूजा-आराधना करते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि में मां के वैष्णो धाम के दर्शन मात्र से ही भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

आप भी दर्शन कीजिए कटरा में स्थित मां वैष्णी धाम के…

मां वैष्णो का ये सुंदर धाम जम्मू के कटरा की त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित है। मां के इस दरबार में जो भी भक्त चलकर आता है, मां उसके सारे दुख हर लेती है। मां के दरबार में खासकर नवरात्रि में हर भक्त जरुर मां के इस धाम के दर्शन करना चाहता है। मां वैष्णो धाम के बारे में पुरानी मान्यता भी है कि मां के इस दर तक वो ही भक्त पहुंच पाते हैं, जिन्हें मां बुलाती है।

Navratri 2021: फूलों से सजा है मां का दरबार... दर्शन कीजिए मां वैष्णो धाम के

साथ ही बता दें आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज के दिन मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। मां के इस स्वरुप को तपस्चारिणी भी कहा जाता है। मां का ये स्वरुप भक्तों के ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि करता है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से भक्त अपनी मनचाही इच्छा की पूर्ति का वरदान प्राप्त करते हैं।

Also Read: वैष्णों माता की आरती (Aarti Mata Vishno Devi ki )